बांग्लादेश: हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को मिली जमानत, 20 महीने से थे जेल में बंद

Sushma Kumari3 August 20261 min read62 viewsWorld
बांग्लादेश: हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को मिली जमानत, 20 महीने से थे जेल में बंद

बांग्लादेश की उच्च न्यायालय ने देश के चर्चित हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उन्हें दो मामलों में जमानत दे दी है। वे पिछले करीब 20 महीने से जेल में बंद थे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर भारत सहित कई देशों में विरोध भी जताया गया था।

जमानत पर क्या बोले वकील

चिन्मय कृष्ण दास के वकील अपूर्ब कुमार भट्टाचार्य ने इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं। अभी उन्हें सभी मामलों में जमानत नहीं मिली है, इसलिए वे फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। रविवार देर शाम कोर्ट ने जमानत का आदेश जारी किया, लेकिन बाकी चार मामलों में सुनवाई बाकी है।

अन्य मामलों पर सुनवाई 16 अगस्त को

वकील के अनुसार, अभी भी उन्हें कानूनी हिरासत से पूरी तरह रिहाई नहीं मिली है। जिन बाकी दो मामलों में उन्हें अभी जमानत का इंतजार है, उन पर सुनवाई 16 अगस्त को होनी तय हुई है। चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के कथित मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जानकारी Dhaka Tribune की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment