दुबई ने गर्मी से बचने के लिए बना दिया, Raining Street, इस सड़क पर सालों भर रहेगा 27 डिग्री टेंपरेटर.

Lov Singh10 August 20262 min read134 viewsUAE
दुबई ने गर्मी से बचने के लिए बना दिया, Raining Street, इस सड़क पर सालों भर रहेगा 27 डिग्री टेंपरेटर.

दुबई में गर्मी का मौसम चरम पर है। बाहर तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग खुशी-खुशी बाहर घूम रहे हैं, कैफे में बैठे हैं और हल्की-हल्की बारिश का मजा ले रहे हैं। ये जगह है रेनिंग स्ट्रीट (Raining Street)

ये कोई आम सड़क नहीं है। ये पूरी तरह से क्लाइमेट-कंट्रोल्ड सड़क है, जहां कृत्रिम बारिश होती है और तापमान साल भर लगभग 27 डिग्री सेल्सियस बनाए रखा जाता है।

Dubai rain street
Dubai rain street
GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कहां है ये सड़क?

रेनिंग स्ट्रीट द वर्ल्ड आइलैंड्स पर बने हार्ट ऑफ यूरोप (The Heart of Europe) प्रोजेक्ट का हिस्सा है। ये यूरोप आइलैंड पर स्थित कोट द आज़ूर (Côte d’Azur) रिसॉर्ट के अंदर है। दुबई मेनलैंड से नाव या वाटर टैक्सी से करीब 15 मिनट की दूरी पर है।

ये प्रोजेक्ट ऑस्ट्रियाई डेवलपर क्लाइनडिएंस्ट ग्रुप (Kleindienst Group) ने विकसित किया है। पूरे हार्ट ऑफ यूरोप प्रोजेक्ट की लागत अरबों डॉलर में है।

कैसे काम करती है ये सड़क?

  • लंबाई करीब 1 किलोमीटर है।
  • सड़क यूरोपीय अंदाज में बनी है — रंग-बिरंगी छतरियां, कैफे, रेस्टोरेंट और शॉप्स।
  • तापमान हमेशा 27°C के आसपास रखा जाता है।
  • नमी करीब 60 प्रतिशत और हल्की हवा (लगभग 5 किमी प्रति घंटा) का सिस्टम है।
  • जब तापमान 27 डिग्री से ऊपर जाता है तो छिपे हुए पाइपों से ठंडा पानी बूंदों के रूप में गिरने लगता है। यानी कृत्रिम बारिश।
  • सर्दियों में यहां बर्फबारी का इंतजाम भी करने की योजना रही है।

बाहर दुबई में जब 47 डिग्री की गर्मी पड़ रही होती है, तो यहां लोग छाते लेकर या बिना छाते के भी घूम सकते हैं। कई लोग लाइव म्यूजिक के साथ बारिश में डांस करते हुए नजर आते हैं।

कैसे जा सकते हैं?

  • होटल गेस्ट होने पर सीधे एक्सेस मिल जाता है।
  • दिन का पास (डे पास) लेकर भी जा सकते हैं। पहले इसकी कीमत करीब 300 दिरहम बताई जाती थी। नवीनतम कीमत के लिए होटल से संपर्क करना बेहतर है (फोन: 800-387-673)।
  • रिसॉर्ट के अंदर कैफे और रेस्टोरेंट भी हैं, जहां बारिश देखते हुए बैठकर खाना-पीना जा सकता है।

तो अब आपको बिन मौसम बरसात का मज़ा लेना हैं तो भी दुबई पहुँच सकते हैं हबीबी। :)

Share:

Comments

Leave a comment