Dubai Flight Update: एमिरेट्स एयरलाइंस ने दुबई की उड़ानों के लिए दी बड़ी राहत, बिना किसी चार्ज के बदल सकेंगे तारीख

एमिरेट्स एयरलाइंस ने दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा के नियमों में बहुत बड़ा बदलाव किया है जिसकी शुरुआत 10 अगस्त 2026 से हो चुकी है। इस नए बदलाव के तहत अब यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख बदलने की पूरी छूट दी जा रही है और इसके लिए एयरलाइंस की तरफ से कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। वे जितनी बार चाहें अपनी फ्लाइट की तारीख बदल सकते हैं। गल्फ देशों में रहने वाले या भारत से लगातार यात्रा करने वाले प्रवासियों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अक्सर अचानक प्लान बदलने पर लोगों को भारी जुर्माना भरना पड़ता था लेकिन अब इस नियम से लोगों को बहुत आसानी होगी और वे बिना किसी तनाव के अपना टिकट मॉडिफाई करवा सकेंगे।
कौन-कौन सी टिकट श्रेणियों पर लागू होगा यह नियम
एयरलाइंस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह शानदार सुविधा कई कैटेगरी के टिकटों पर दी जा रही है। इसमें Economy Saver, Flex और इससे ऊपर के सभी फेयर शामिल हैं। इसके अलावा Business Class Special, Saver और Flex श्रेणी के टिकट बुक करने वाले यात्रियों को भी इस सुविधा का पूरा लाभ मिलेगा। हालांकि अगर यात्री जिस नई तारीख पर जाना चाहते हैं उस फ्लाइट का किराया पुराना टिकट से ज्यादा है तो उन्हें केवल दोनों टिकटों के बीच का किराया यानी फेयर डिफरेंस ही देना होगा। इसके अलावा Economy Flex Plus, Premium Economy, Business Flex Plus और First Class के टिकटों में पहले की तरह पूरी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती रहेगी।
रिफंड फीस में भी की गई है भारी कटौती
सिर्फ तारीख बदलने की सुविधा ही नहीं बल्कि एमिरेट्स ने दुबई जाने वाली उड़ानों के लिए रिफंड फीस को भी काफी कम कर दिया है। यदि कोई इकोनॉमी क्लास का यात्री अपना टिकट रद्द करवाता है तो अब उसे Saver फेयर के लिए केवल $50 और Flex फेयर के लिए सिर्फ $25 ही रिफंड फीस के रूप में चुकाने होंगे। ठीक इसी तरह बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए भी रिफंड नियम आसान किए गए हैं जिसमें स्पेशल और सेवर फेयर के लिए $50 जबकि फ्लेक्स फेयर के लिए मात्र $25 फीस तय की गई है। हालांकि फ्लाइट छूट जाने यानी नो-शो के मामले में पुराने नियम ही लागू रहेंगे और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा जो लोग 2 अप्रैल 2026 के बाद से एमिरेट्स के नेटवर्क पर दुनिया में कहीं भी यात्रा करने के लिए टिकट बुक करेंगे, उन्हें भी एक मुफ्त डेट चेंज की सुविधा मिलेगी फिर चाहे उनकी यात्रा दुबई के रास्ते ही क्यों न हो।
बिना पैसे दिए 24 घंटे के लिए होल्ड कर सकेंगे फेयर
यात्रियों की सुविधा को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एमिरेट्स ने एक और शानदार कदम उठाया है जिसके तहत यात्रा की प्लानिंग करने वाले लोग अपनी पसंद का फेयर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के पूरे 24 घंटे के लिए होल्ड पर रख सकते हैं। इससे उन्हें टिकट बुक करने से पहले सोचने और परिवार के साथ सलाह करने का पूरा समय मिल जाता है। इसके अलावा एयरलाइंस ने एक खास कॉम्प्रिहेंशिव ट्रैवल कवर पॉलिसी भी शुरू की है जो इंडस्ट्री में अपने तरह की पहली पहल है। इस पॉलिसी के तहत युद्ध या संघर्ष जैसी स्थितियों में चिकित्सा खर्च के लिए US$25,000 तक का रिइम्बर्समेंट दिया जाता है। साथ ही 30 दिन तक की मुफ्त ट्रिप एक्सटेंशन, फ्लाइट कैंसिल होने पर सहायता, और सामान में देरी या खो जाने पर भी पूरा कवर मिलता है। यह व्यापक सुविधा दुनिया भर के 27 देशों में मेडिकल इमरजेंसी और रेस्क्यू के लिए उपलब्ध कराई गई है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।