Iran News: होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने से पहले ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्तें, युद्ध खत्म करने की मांग.

ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने को लेकर अमेरिका के सामने अपनी कड़ी शर्तें रख दी हैं। इस मामले में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बाकर जुलघद्र ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी मौजूदा नीतियों में पूरी तरह से बदलाव नहीं करता, तब तक इस रास्ते को फिर से शुरू करने का कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। यह एक बड़ा कूटबारी कदम है जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है।
ईरानी सरकारी मीडिया का बड़ा बयान
ईरान के सरकारी मीडिया से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के सामने कई बड़ी मांगें रखी हैं। इन मांगों में मुख्य रूप से अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तुरंत हटाना, खाड़ी क्षेत्र से सभी अमेरिकी सैन्य बलों की पूरी तरह से वापसी और चल रहे युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करना शामिल है। ईरानी पक्ष का कहना है कि जब तक इन गंभीर मुद्दों पर बात नहीं होती, तब तक सामान्य स्थिति बहाल करना मुमकिन नहीं होगा।
नुकसान की भरपाई और संपत्तियों की रिहाई की मांग
मोहम्मद बाकर जुलघद्र ने आगे बताया कि संघर्ष के दौरान ईरान को जो भारी नुकसान उठाना पड़ा है, अमेरिका को उसकी भरपाई करनी होगी। इसके अलावा, विदेशों के बैंकों में रोक कर रखी गई ईरानी संपत्तियों को भी तुरंत मुक्त किया जाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि यह सारी मांगें आम ईरानी जनता की भावना से जुड़ी हैं और अमेरिका को अपने व्यवहार में सुधार लाना ही होगा। हालांकि, इस दौरान जहाजों के आने-जाने और उनसे वसूले जाने वाले टैक्स यानी टोल को लेकर कोई बातचीत नहीं की गई है।