नेपाल दंगे में घायल एक और युवक ने तोड़ा दम, अब तक कुल 4 लोगों की हुई मौत.

नेपाल के सुनसरी जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा में एक और व्यक्ति की जान चली गई है। गोली लगने से घायल हुए 22 वर्षीय रवींद्र मेहता का इलाज के दौरान निधन हो गया है। इस घटना के बाद अब तक कुल मृतकों की संख्या 4 तक पहुंच गई है।
पुलिस ने दी जानकारी
काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता एसपी दान बहादुर थापा ने बताया कि मृतक रवींद्र मेहता को गोली लगने के तुरंत बाद इलाज के लिए काठमांडू लाया गया था। वे महाराजगंज स्थित टीयू शिक्षण अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर में लगी गोली इतनी गंभीर थी कि उसे निकाला नहीं जा सका था।
इस दुखद खबर के बाद पूरे सुनसरी जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में सशस्त्र प्रहरी बल की तैनाती की गई है ताकि शांति बनी रहे। यह जानकारी हिन्दुस्थान समाचार के माध्यम से प्राप्त हुई है।