सऊदी अरब और फ्रांस के बीच बड़ी डील, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए हुआ समझौता.

Sushma Kumari25 August 20262 min read58 viewsSaudi
सऊदी अरब और फ्रांस के बीच बड़ी डील, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए हुआ समझौता.

सऊदी अरब और फ्रांस ने मिलकर हेल्थ सेक्टर और दवाइयों के क्षेत्र में एक नए सफर की शुरुआत की है। 24 अगस्त 2026 को दोनों देशों ने पेरिस में एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह दौरा सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुआ जो 22 अगस्त 2026 को शुरू हुई थी। इस खास मौके पर सऊदी क्राउन प्रिंस और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। इस समझौते का मुख्य मकसद दोनों देशों के आपसी रिश्तों को और मजबूत करना है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।

सऊदी विजन 2030 को मिलेगा बढ़ावा

इस समझौते पर हस्ताक्षर सऊदी के अर्थव्यवस्था और योजना मंत्री महामहिम फैसल अलीब्राहिम ने किए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री महामहिम फहद अलजलाजेल की तरफ से यह जिम्मेदारी निभाई। वहीं दूसरी और फ्रांस के स्वास्थ्य, परिवार, स्वायत्तता और विकलांग व्यक्तियों के मंत्रालय के प्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद थे। इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के बीच अनुभव और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना है। इससे आधुनिक स्वास्थ्य समाधान विकसित करने में बहुत मदद मिलेगी। साथ ही सप्लाई चेन को मजबूत करने और दवाइयों की सुरक्षा को बेहतर बनाने पर भी पूरा जोर दिया जाएगा। यह कदम सऊदी विजन 2030 के तहत हेल्थ सेक्टर ट्रांसफॉरमेशन प्रोग्राम के लक्ष्यों को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा।

स्वास्थ्य सुरक्षा और डिजिटल हेल्थ पर खास ध्यान

दवाइयों के निर्माण के अलावा इस समझौते के दायरे में कई और जरूरी क्षेत्र भी शामिल हैं। इसमें पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य सुरक्षा, हेल्थ सिस्टम की गवर्नेंस, मरीजों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपाय शामिल हैं। इसके अलावा दोनों देशों ने हेल्थ वर्कर्स के विकास, डिजिटल हेल्थ पहलों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लिनिकल ट्रायल और रिसर्च इनोवेशन में भी मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। इन सभी उपायों का मकसद सऊदी अरब और फ्रांस के बीच निवेश और रणनीतिक स्वास्थ्य साझेदारियों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करना है। इस समझौते से आम लोगों को बेहतर इलाज और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment