Saudi Arabia Visa Rules: सऊदी अरब ने सीरिया के लिए खोले रास्ते, कमर्शियल ट्रकों और वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव।

सऊदी अरब सरकार ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। Saudi Arabia ने सीरिया के साथ व्यापार को आसान बनाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सीरियाई कमर्शियल गाड़ियों के लिए ट्रांजिट रूट खोल दिए गए हैं। इस फैसले से दोनों देशों के बीच बिजनेस करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और सामान लाने-ले जाने में आसानी होगी।
नए नियमों के अनुसार, सऊदी अरब ने उन सीरियाई ट्रक ड्राइवरों को वीजा देना शुरू कर दिया है जो जॉर्डन के रास्ते सामान लेकर गुजरते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सीरिया में एक विशेष 'विजिबिलिटी' ऑफिस बनाया गया है। यह सुविधा खासतौर पर उन ट्रकों के लिए है जिन्हें सऊदी अरब या अन्य खाड़ी देशों यानी GCC के बाजारों में जाना है। इसके अलावा, सऊदी अधिकारियों ने सीरियाई टैंकरों और ट्रकों की देश में एंट्री को तेजी से और आसान बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने का वादा किया है।
व्यापार को बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम
सऊदी समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह सभी कदम सीरिया को लगातार सहयोग देने के उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार एक्सचेंज के मूल्य को बढ़ाना है। साथ ही, इसका उद्देश्य सीरियाई सामानों और एक्सपोर्ट को सीधे सऊदी अरब के बाजारों तक पहुंचाना है ताकि कारोबारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।