UAE Flight Update: खाड़ी देशों में सुरक्षा चिंताओं के कारण कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी हुआ अलर्ट.

Sushma Kumari4 August 20261 min read109 viewsUAE
UAE Flight Update: खाड़ी देशों में सुरक्षा चिंताओं के कारण कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी हुआ अलर्ट.

UAE के प्रमुख एयरलाइंस जैसे Emirates, Etihad, Air Arabia और flydubai ने सुरक्षा कारणों से खाड़ी के कुछ देशों के लिए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह फैसला क्षेत्र में चल रहे तनाव और एयरस्पेस से जुड़ी पाबंदियों के चलते लिया गया है। जो यात्री यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन की वेबसाइट या आधिकारिक चैनलों पर फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश

क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को देखते हुए European Union Aviation Safety Agency (EASA) ने 31 अगस्त 2026 तक अपने बुलेटिन को बढ़ा दिया है, जिसमें EU एयरलाइंस को UAE, बहरीन, कुवैत, कतर और ओमान के कुछ हिस्सों में उड़ान भरने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, UK के विदेश कार्यालय ने भी UAE के लिए यात्रा को लेकर सतर्क रहने को कहा है। इसके अलावा, U.S. Department of State ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

ऑपरेशनल बदलावों के तहत Etihad Airways ने अबू धाबी और कुवैत के बीच उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसी तरह Air Arabia ने भी शारजाह और अबू धाबी से कुवैत, बहरीन और दोहा के लिए अपनी कई सेवाओं को फिलहाल रोक रखा है। एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपना सही मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस अपडेट रखें ताकि समय रहते उन्हें फ्लाइट की जानकारी मिल सके।

Share:

Comments

Leave a comment