UAE Passenger Train: 30 जून 2026 से चलेगी पहली ट्रेन, फ़ुज़ैरह से अबू धाबी का सफर होगा आसान

Praggya Singh sabal30 June 20262 min read317 viewsRailway

UAE के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अब देश में पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। पहली ट्रेन 30 जून 2026 को फ़ुज़ैरह से चलेगी, जिससे लोगों का सफर बहुत आसान और तेज़ हो जाएगा। यह देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बड़ा बदलाव होगा।

शुरुआत में यह ट्रेन फ़ुज़ैरह के Al Hilal City स्टेशन से अबू धाबी के Mohammed Bin Zayed City स्टेशन तक चलेगी। इस पूरे सफर में करीब 1 घंटा 45 मिनट का समय लगेगा और ट्रेन की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।

ट्रेन नेटवर्क का पूरा प्लान

पैसेंजर ट्रेन सेवा को अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा ताकि पूरा सिस्टम सही से काम करे। इसकी तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 30 जून 2026: अबू धाबी और फ़ुज़ैरह के बीच ट्रेन सेवा शुरू होगी।
  • 30 सितंबर 2026: दुबई (Jumeirah Golf Estates) और अल धैद (Sharjah) स्टेशन खुलेंगे।
  • 30 दिसंबर 2026: अल धफ़रा क्षेत्र के स्टेशन चालू होंगे।
  • 30 मार्च 2027: शारजाह (University City) स्टेशन खुलेगा और शुरुआती रूट पूरा होगा।

फ़ुज़ैरह से रोजाना तीन डायरेक्ट ट्रेनें चलेंगी। इनके प्रस्थान का समय सुबह 5:34, सुबह 10:59 और शाम 5:28 तय किया गया है।

टिकट की कीमत और डिस्काउंट

शुरुआत में Etihad Rail टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से Saver, Value और Flex जैसे तीन विकल्प चुन सकते हैं। टिकट बुकिंग Etihad Rail की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से की जा सकेगी।

क्लास डिस्काउंट वाला किराया असली किराया
Comfort Class Dh55 Dh109
Premium Class Dh120 Dh239

किराए में खास छूट 2 से 17 साल के बच्चों और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगी। 2 साल से छोटे बच्चे वयस्क की गोद में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

नेटवर्क और क्षमता

यह पूरा रेल नेटवर्क करीब 900 किलोमीटर लंबा होगा जो अल सिला से फ़ुज़ैरह तक 11 शहरों और इलाकों को जोड़ेगा। इसमें कुल 13 ट्रेनें होंगी और हर ट्रेन में 400 यात्री बैठ सकेंगे। उम्मीद है कि साल 2030 तक यह सिस्टम साल भर में 3.65 करोड़ यात्रियों को सेवा दे पाएगा।

इस सेवा का संचालन Etihad Rail और Keolis की जॉइंट वेंचर कंपनी करेगी। अबू धाबी के Mohammed bin Zayed City स्टेशन का उद्घाटन HH Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan ने किया था।

Share:

Comments

Leave a comment