UAE में अमीर लोगों की संख्या में भारी उछाल, गोल्डन वीज़ा नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

UAE अब दुनिया भर के अमीर लोगों की पहली पसंद बन गया है। Henley & Partners की World's Wealthiest Cities Report 2025 के अनुसार, देश में 80,000 से ज्यादा करोड़पति रह रहे हैं। साल 2014 से 2024 के बीच यहां अमीर लोगों की संख्या में 102% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो यह बताता है कि लोग यहां रहने और कारोबार करने को कितनी अहमियत दे रहे हैं।
दुबई बना अमीरों का शहर
खासकर दुबई की बात करें तो यहां अमीरों की तादाद लगातार बढ़ रही है। अनुमान है कि साल 2026 तक दुबई में करोड़पतियों की संख्या 81,200 तक पहुंच जाएगी। इसकी मुख्य वजह यहां का टैक्स फ्री माहौल, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक स्थिरता और बेहतरीन लाइफस्टाइल है। पिछले चार सालों से UAE दुनिया भर के अमीरों के लिए माइग्रेशन का टॉप डेस्टिनेशन बना हुआ है।
गोल्डन वीज़ा के नए नियम
UAE सरकार ने जुलाई और अगस्त 2026 में गोल्डन वीज़ा से जुड़े नियमों में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। अब अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करके गोल्डन वीज़ा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए कम से कम $544,000 (AED 2 मिलियन) का निवेश करना जरूरी है। इसके अलावा, अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट्स, क्लाइमेट-टेक एंटरप्रेन्योर्स और कल्चरल प्रोफेशनल्स भी इस वीज़ा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। गोल्डन वीज़ा होल्डर्स को अपने परिवार को स्पॉन्सर करने और लंबे समय तक देश से बाहर रहने की सुविधा भी दी गई है।