अमेरिकी बिजनेसमैन ट्रैविस कैलानिक और रेड सी ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन पागानो को सऊदी नागरिकता प्रदान

Vandana Upadhyay13 October 20253 min read3 viewsSaudi

सऊदी के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी बिजनेसमैन ट्रैविस कैलानिक और रेड सी ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन पागानो को सऊदी नागरिकता प्रदान करने की शाही स्वीकृति जारी की गई है। कैलानिक अब उन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, नवप्रवर्तकों, दुर्लभ विशेषज्ञताओं के जानकारों और उद्यमियों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिन्हें सऊदी नागरिकता प्रदान की गई है।

यह कदम सऊदी अरब की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके तहत साम्राज्य विज्ञान, अनुसंधान और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का समर्थन करता है। यह पहल सऊदी विज़न 2030 के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य मानव क्षमताओं में निवेश को प्रोत्साहित करना और रचनात्मक, विशिष्ट प्रतिभाओं को आकर्षित करने वाला अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

इन दोनों बड़ी हस्तियों को नागरिकता इसलिए भी प्रदान की गई है क्योंकि वे सऊदी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मूल्यवर्धन का प्रतिनिधित्व करते हैं। साम्राज्य वर्तमान में उभरते हुए क्षेत्रों को विकसित करने और उनके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में योगदान को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कैलानिक और पागानो ने इस्लाम धर्म अपनाया

कैलानिक और पागानो ने हाल ही में इस्लाम धर्म अपनाया है, तकनीकी कंपनियों की स्थापना और उभरते पर्यटन क्षेत्रों के विकास में सफल करियर रखते हैं। ट्रैविस कैलानिक दुनिया के सबसे प्रमुख उद्यमियों में से एक हैं, जिनके पास 26 से अधिक सालों का अनुभव है। वे Uber के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं  कंपनी की बाजार मूल्य 2017 तक लगभग 150 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।

कैलानिक और पागानो का खाड़ी देशों में बढ़ता साम्राज्य

वर्तमान में कैलानिक CloudKitchens के सीईओ हैं। यह एक क्लाउड किचन नेटवर्क है जो दुनिया भर में 400 से अधिक स्थानों पर केवल डिलीवरी आधारित रेस्टोरेंट सेवा प्रदान करता है। कंपनी की मध्य पूर्व में KitchenPark नाम से (सऊदी अरब, कुवैत और यूएई में)। शाखायें हैं।  कैलानिक ने हाल ही में इसमें 1.25 अरब डॉलर के निवेश के लिए बड़े पैमाने पर निवेशकों को आकर्षित किया है, जिससे कंपनी के विस्तार को गति मिली है। वे 10100 Fund के संस्थापक भी हैं, जो रियल एस्टेट, ई-कॉमर्स और चीन व भारत में उभरते नवाचारों में निवेश पर केंद्रित है।

वहीं जॉन पागानो, जो रेड सी इंटरनेशनल के सीईओ हैं उनके पास 40 से अधिक सालों का अनुभव है। 2006 में उन्होंने बहामा मार (Baha Mar) नामक एक लक्ज़री रिसॉर्ट और रियल एस्टेट विकास कंपनी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और 3.6 अरब डॉलर के रिसॉर्ट प्रोजेक्ट के निर्माण की देखरेख की।

वर्तमान में वे रेड सी और AMAALA प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व कर रहे हैं, जो 2022 में रेड सी डेवलपमेंट कंपनी और AMAALA के विलय के बाद गठित हुआ था। उन्हें फोर्ब्स मिडिल ईस्ट ने वर्ष 2024 के “ट्रैवल एंड टूरिज्म लीडर्स” में शामिल किया है, जो सऊदी अरब के उभरते अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका को मान्यता देने के लिए दिया गया सम्मान है।

Share:

Comments

Leave a comment