कैप्टन स्मित मचछर की सेहत में सुधार, UAE में भारतीय दूतावास ने साझा की अपडेट

फ्लाईडुबई के पायलट कैप्टन स्मित मचछर की हालत में सुधार हो रहा है। भारतीय दूतावास ने उनके स्वास्थ्य अपडेट साझा किए हैं।

Pankhuri Motani6 October 20262 min read11 viewsUAE
कैप्टन स्मित मचछर की सेहत में सुधार, UAE में भारतीय दूतावास ने साझा की अपडेट

फ्लाईडुबई की उड़ान में हुए उस खौफनाक हादसे के बाद, जहां कैप्टन स्मित मचछर ने अपनी सूझबूझ से सैकड़ों जान बचाई थीं, अब उनकी सेहत को लेकर राहत भरी खबर आई है। UAE में भारतीय दूतावास ने मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को पुष्टि की है कि कैप्टन स्मित मचछर की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है और वे धीरे-धीरे पूरी तरह स्वस्थ हो रहे हैं।

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि वे पायलट के परिवार, अस्पताल के डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कैप्टन को इलाज के दौरान हर संभव सहायता और सहयोग मिले।

साहस की मिसाल बने कैप्टन स्मित

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

यह पूरा मामला दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईडुबई की फ्लाइट FZ1073 का है। उड़ान के दौरान एक सह-पायलट (जो ओमान का नागरिक बताया गया है) ने अचानक हमला कर दिया और क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से कैप्टन स्मित पर वार किया। इस बेहद तनावपूर्ण स्थिति में कैप्टन स्मित ने गजब का धैर्य दिखाया और कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे चालक दल और यात्रियों ने हमलावर को काबू में कर लिया। उनकी इस बहादुरी की वजह से विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बच गई।

इस घटना के बाद कैप्टन का शुरुआती इलाज सऊदी अरब के तबुक में हुआ, जिसके बाद 1 अक्टूबर 2026 को उन्हें बेहतर इलाज के लिए अबू धाबी एयरलिफ्ट किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2 अक्टूबर को वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन स्मित की बहादुरी और संयम की सराहना की थी।

भारत के UAE राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर कैप्टन से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्रालय इस पूरे मामले पर करीब से नजर रखे हुए है। फिलहाल UAE, सऊदी अरब और इजरायल के अधिकारी मिलकर इस गंभीर घटना की जांच कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment