गाजा में आईडीएफ की बड़ी कार्रवाई, खान यूनिस में हमास के दो कमांडर ढेर

इजरायली सेना ने गाजा के खान यूनिस इलाके में अलग-अलग हमलों के दौरान हमास के दो कमांडरों को ढेर कर दिया है।

Gautam Sahu4 October 20261 min read4 viewsWorld
गाजा में आईडीएफ की बड़ी कार्रवाई, खान यूनिस में हमास के दो कमांडर ढेर

इजराइल डिफेंस फोर्सेस यानी आईडीएफ ने गाजा पट्टी में एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए हमास के दो कमांडरों को मार गिराने का दावा किया है। यह कार्रवाई ऐसे समय पर सामने आई है जब इलाके में तनाव लगातार बना हुआ है और सैन्य गतिविधियां जारी हैं। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई गाजा के खान यूनिस इलाके में की गई है, जहां हमास के आतंकवादियों के खिलाफ सटीक हमले किए गए।

टेलीग्राम पर जारी आधिकारिक बयान में आईडीएफ ने बताया कि रविवार को खान यूनिस क्षेत्र में हुए एक हवाई हमले में हमास की सैन्य विंग के एक कमांडर मुआद जमाल अबू नुसेइरा को ढेर कर दिया गया। इसके अलावा, एक अन्य कार्रवाई में शनिवार को महमूद इब्राहिम दिब अलियान नाम के एक शख्स को भी निशाना बनाया गया, जिसे हमास की ऑब्जरवेशन यूनिट का सदस्य बताया गया है। सेना का आरोप है कि ये लोग लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहे थे और इजरायली सैनिकों के खिलाफ गतिविधियों को आगे बढ़ाने में जुटे थे। आईडीएफ का कहना है कि नागरिकों को कम से कम नुकसान हो, इसके लिए हमलों से पहले पूरी सावधानी बरती गई थी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment