Saudi Arabia Delivery Sector: सऊदी अरब में डिलीवरी सेक्टर का बड़ा धमाका, दूसरी तिमाही में पार हुए 13 करोड़ ऑर्डर.

Nura Basta9 September 20262 min read27 viewsSaudi
Saudi Arabia Delivery Sector: सऊदी अरब में डिलीवरी सेक्टर का बड़ा धमाका, दूसरी तिमाही में पार हुए 13 करोड़ ऑर्डर.

सऊदी अरब में काम करने वाले लोगों और सामान मंगाने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सऊदी अरब के डिलीवरी सेक्टर ने साल 2026 की दूसरी तिमाही में एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। ट्रांसपोर्ट जनरल अथॉरिटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान देश में कुल 132 मिलियन यानी 13 करोड़ 20 लाख से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर किए गए। यह आंकड़ा पिछले साल यानी 2025 की इसी तिमाही के मुकाबले 30.5 प्रतिशत ज्यादा है जो साफ बताता है कि सऊदी अरब में ऑनलाइन सामान मंगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

लॉजिस्टिक और ई-कॉमर्स का बढ़ा दायरा

सऊदी अरब में इस बढ़ोतरी के पीछे देश के भीतर लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेक्टर का तेजी से फैलना है। सरकार की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन नीतियों और नई तकनीक के इस्तेमाल से बिजनेस करने के तरीकों में काफी सुधार आया है। इन बदलावों की वजह से काम करने की रफ्तार तेज हुई है और ग्राहकों को मिलने वाली सेवाएं भी बेहतर हुई हैं। लोग अब घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए जरूरत का हर सामान आसानी से मंगा रहे हैं जिस वजह से बाजार में आर्थिक गतिविधियों को भी काफी बढ़ावा मिला है।

किस शहर में सबसे ज्यादा हुई डिलीवरी

अगर अलग-अलग इलाकों की बात करें तो ऑर्डर्स के मामले में राजधानी रियाद सबसे आगे रही। अकेले Riyadh शहर में कुल ऑर्डर्स का 44 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया। इसके बाद मक्का क्षेत्र का नंबर आता है जहां 22 प्रतिशत ऑर्डर पहुंचे, जबकि पूर्वी प्रांत यानी ईस्टर्न प्रोविंस में 16 प्रतिशत डिलीवरी हुई। इसके अलावा मदीना शहर ने भी इस कुल डिलीवरी में 5 प्रतिशत का योगदान दिया और बाकी के ऑर्डर सऊदी अरब के अन्य हिस्सों में बांटे गए। ट्रांसपोर्ट जनरल अथॉरिटी के अनुसार बेहतर नियमों और आसान कागजी कार्रवाई की वजह से डिलीवरी कंपनियों के बीच मुकाबला बढ़ा है जिससे आम जनता को और भी अच्छी सर्विस मिलने लगी है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment