सऊदी ने रात में काम लेने वाले कंपनियों और मालिको के लिए जारी किया जुर्माना, अब लेबर को नाहो कर सकेगा कोई तंग

सऊदी अरब ने घरेलू कामगारों से रात में काम कराने वाले मालिकों पर जुर्माना लगाया है। नियमों के उल्लंघन पर 500 रियाल तक का दंड भुगतना होगा।

Samiksha Soni17 November 20262 min read0 viewsSaudi
सऊदी ने रात में काम लेने वाले कंपनियों और मालिको के लिए जारी किया जुर्माना, अब लेबर को नाहो कर सकेगा कोई तंग

रियाद: सऊदी अरब में अब घरेलू कामगारों से रात के समय काम कराने वाले मालिकों और कंपनियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सरकार ने रात में काम लेने वाले नियोक्ताओं के लिए कड़े जुर्माने के नियम जारी किए हैं, ताकि लेबर को अब कोई तंग न कर सके।

मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के तहत काम करने वाले आधिकारिक 'मुसनेद' प्लेटफॉर्म ने इस संबंध में नियोक्ताओं को औपचारिक चेतावनी दी है। नियमों के मुताबिक, रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक के समय को नाइट वर्क माना गया है। यदि कोई मालिक इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे प्रति कामगार 300 सऊदी रियाल का जुर्माना देना होगा।

जुर्माने की राशि तब और बढ़ जाएगी जब मामला गंभीर होगा। यदि कोई नियोक्ता उन घरेलू कर्मचारियों से रात की शिफ्ट में काम लेता है जिन्हें आधिकारिक तौर पर ऐसे कामों से छूट दी गई है, तो जुर्माना बढ़ाकर 500 सऊदी रियाल प्रति कामगार कर दिया गया है। यह नियम सभी घरों पर लागू होगा, चाहे वहां काम करने वाले स्टाफ की संख्या कितनी भी हो।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नियमों के तहत यह अनिवार्य किया गया है कि घरेलू कामगारों को हर 24 घंटे की अवधि में कम से कम आठ घंटे का लगातार आराम मिलना चाहिए। साथ ही, दो नाइट शिफ्ट के बीच के आराम का समय 12 घंटे से कम नहीं होना चाहिए।

काम के घंटों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोई भी घरेलू कर्मचारी लगातार तीन महीने से ज्यादा समय तक रात की शिफ्ट में काम नहीं करेगा। इसके बाद उन्हें कम से कम एक महीने के लिए नियमित दिन की ड्यूटी पर वापस लाना होगा।

कुल दैनिक कार्य समय अधिकतम दस घंटे तय किया गया है। इसके अलावा, किसी भी कर्मचारी से लगातार पांच घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता। पांच घंटे के बाद भोजन, आराम या इबादत के लिए कम से कम 30 मिनट का ब्रेक देना जरूरी है।

अनुबंध के अनुसार, सभी कामगारों को वेतन के साथ हफ्ते में एक पूरा दिन (24 घंटे) छुट्टी देने का अधिकार है। सरकार ने ये कदम संविदा संबंधों को मानकीकृत करने और पूरे किंगडम में कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए हैं, जिससे रात में काम लेने वाले मालिकों पर लगा जुर्माना लेबर के लिए सुरक्षा कवच बनेगा।

Share:

Comments

Leave a comment