Strait of Hormuz में माइन लगने से सुपरटैंकर में जोरदार धमाका हुआ और जहाज में भीषण आग लग गई
Strait of Hormuz में माइन लगने से एक सुपरटैंकर में जोरदार धमाका हुआ है। IRGC के मुताबिक जहाज ने नेविगेशन सिस्टम बंद किया था।

तेहरान: Strait of Hormuz में एक और सुपरटैंकर में जोरदार धमाका हुआ है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब जहाज एक नेवल माइन से टकरा गया।
IRGC ने बताया कि हादसे के वक्त जहाज में 20 लाख बैरल से ज्यादा कच्चा तेल लदा था। माइन से टकराने के बाद जहाज के इंजन रूम में बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे भीषण आग लग गई और जहाज पूरी तरह से रुक गया है।
ईरानी सेना का दावा है कि जहाज ने एक अनधिकृत रास्ते से निकलने की कोशिश की थी। इस दौरान जहाज के रडार और पोजिशनिंग सिस्टम को बंद कर दिया गया था। हालांकि, IRGC ने अभी तक जहाज की पहचान, चालक दल की स्थिति या पर्यावरण को हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। 16 अक्टूबर 2026 से अब तक चार टैंकरों के निशाने पर आने की खबरें आई हैं। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, 13 अक्टूबर से 10 से ज्यादा जहाजों पर हमले हुए हैं, जबकि अक्टूबर की शुरुआत से अब तक कुल 23 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं।
ईरान ने 30 किलोमीटर चौड़े Strait of Hormuz के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया है। अब सभी जहाजों के लिए तेहरान द्वारा तय किए गए रास्तों का इस्तेमाल करना जरूरी है। IRGC नेवल कमांडर एडमिरल अली ओजमाई ने पहले ही चेतावनी दी थी कि नेविगेशन सिस्टम बंद करने वाले किसी भी जहाज को दुश्मन माना जाएगा।
यह पूरा विवाद अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष का हिस्सा है। अमेरिका ने जवाब में ईरानी तेल निर्यात पर नेवल काउंटर-ब्लॉकेड लागू किया है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान की इन पाबंदियों को मानने से इनकार कर रहे हैं और नेविगेशन की अंतरराष्ट्रीय आजादी का दावा कर रहे हैं।