सऊदी अरब के जिजान में काम के दौरान तेलंगाना का मजदूर राकेश की मौत, परिवार ने पिता से छिपाई खबर

सऊदी अरब के जिजान क्षेत्र में कार्यस्थल दुर्घटना के दौरान तेलंगाना के 27 वर्षीय राकेश की मौत हो गई। शव को भारत लाने की तैयारी जारी है।

Nura Basta17 October 20262 min read105 viewsSaudi
सऊदी अरब के जिजान में काम के दौरान तेलंगाना का मजदूर राकेश की मौत, परिवार ने पिता से छिपाई खबर

जिजान (सऊदी अरब): सऊदी अरब के जिजान क्षेत्र में एक कार्यस्थल दुर्घटना में तेलंगाना के 27 वर्षीय रिगर कशिरिद्धि राकेश की मौत हो गई। यह हादसा 13 अक्टूबर 2026 को हुआ जब वह ग्लास-रिनफोर्स्ड प्लास्टिक पाइपलाइन रूट के पास काम कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक राकेश तेलंगाना के जगतिअल जिले के कोरुटला मंडल के यकिनिपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब साढ़े तीन साल से सऊदी अरब में काम कर रहा था।

हादसे के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि या तो क्रेन से गिरा कोई भारी पाइप उस पर गिर गया या फिर गड्ढे में पाइप सुरक्षित करते समय रेत ढह गई, जिससे वह दब गया। राकेश का शव फिलहाल अल दरब के न्यू जनरल हॉस्पिटल में रखा गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

तेलंगाना में उसके परिवार ने राकेश के बीमार पिता को उसकी मौत की खबर नहीं दी है। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया है कि हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया है, ताकि वे शव के हैदराबाद पहुंचने की खबर के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकें।

सऊदी अरब तेलुगु एसोसिएशन (SATA) के अध्यक्ष श्रीनिवास मचा और तेलंगाना NRI सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मंदा भीम रेड्डी शव को भारत लाने की प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं। इस घटना की जानकारी साथी कर्मचारी दसारी श्रीनिवास ने SATA को दी थी।

परिजनों ने जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास से शव के संरक्षण, ताबूत, कागजी कार्रवाई और परिवहन के खर्च के लिए वित्तीय सहायता मांगी है। साथ ही उन्होंने मधु सुरकंती के लिए एयर टिकट की मांग की है ताकि वे शव के साथ भारत आ सकें।

इस मामले में रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित महावाणिज्य दूतावास के जरिए आधिकारिक सहायता पहुंचाई जा रही है। हाल ही में रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती हमले में हैदराबाद के मोहम्मद यूसुफ अली नामक एक अन्य भारतीय की भी मौत हुई थी।

Share:

Comments

Leave a comment