सऊदी : तीर्थ यात्रियों को लूटने के लिए नकली हज अभियान, घर और ट्रांसपोर्ट की झूठी सुविधा का प्रचार किया

Satyam Kumari26 April 20251 min read16 viewsSaudi

हज सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और इसके लिए अधिकारियों के द्वारा तैयारियां भी की जा रही है। इस दौरान ऐसे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है जो गलत तरीके से हर सुविधा प्रदान कर रहे हैं और तीर्थ यात्रियों को लूटने की कोशिश कर रहे हैं।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार?

बताते चलें कि मामले में अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि नकली हज वीजा मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लोगों को हज अभियान के जरिए ठगने की कोशिश कर रहा था। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार के जरिए लोगों के साथ ठगी की कोशिश कर रहा था।

आरोपी ने इस हज अभियान में कहा था कि वह लोगों को मक्का में रहने और ट्रांसपोर्ट करने की पुलिस सुविधा प्रदान करेगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर को अभियोजन भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच चल रही है और वीजा संबंधी इस तरह के नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment